Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna शुभ माना गया है। लेकिन यह बात उस पर निर्भर करती है कि आपने गणेश जी भगवान को किस रूप में देखा है। आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएँगे।

गणेश जी भगवान हमारे हिन्दुओ के परम पूजनीय देवता है, जिनकी पूजा आराधना करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है। इनके दर्शन हर एक भक्त करना चाहता है। कभी कभी भक्तो को गणेश जी भगवान सपने में दर्शन दे जाते है। कभी गणेश जी भगवान मूषक पर सवारी करते तो कभी गणेश विसर्जन और कभी गणेश जी भगवान आशीर्वाद देते हुवे आपको सपने में दिखाई दे सकते है। और इन सपनो का बहुत महत्व होता है।

जरूर पढ़े : Ganesh Chalisa PDF | Ganesh Chalisa Lyrics in Hindi

सपने हर कोई देखता है और ये कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन कुछ सपने अच्छे संकेत देते है, मतलब शुभ होते है और कुछ सपने अशुभ होते है। आइये समझते है कि यदि गणेश जी भगवान सपने में दिख जाये तो शुभ होता है या अशुभ।

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna (Swapna Shastra ke Anusar)

हिन्दू धर्म में गणेश जी भगवान की पूजा मात्र से बहुत फल की प्राप्त होती है। जो भी भक्त इनकी सच्चे दिल से पूजा आराधना करता है, उसकी सभी इच्छाये पूरी होती है और उस पर हमेशा गणेश महिमा बानी रहती है। इसलिए गणेश जी भगवान को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। क्यूंकि ये अपने भक्तो के सभी विघ्नो को दूर कर देते है।

यदि गणपति बाप्पा के सपने में दर्शन हो जाये तब तो बहुत ही शुभ माना जाता है और उस भक्त को जल्द ही खुशखबरी मिलती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गणपति भगवान सपने में किस रूप में दिखाई दिए। स्वपन शास्त्र के अनुसार गणपति बाबा को सपने में देखने से सुख समृद्धि और धन-दौलत को प्राप्ति होती है। आइये अब ये जानते है कि किस रूप में दिखाई देने से, क्या संकेत होते है।

जरूर पढ़े : Ganesh Aarti Pdf Download in Hindi

ganesh ji ki murti sapne me dekhna

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

सपने में गणेश जी कि मूर्ति देखना बहुत ही शुभ संकेत है। जो भक्त ऐसा सपना देखता है, वह बहुत ही सुभाग्यशाली व्यक्ति माना जाता है। उसके घर में जल्द ही खुशखबरी कि प्राप्ति हो सकती है या फिर घर में कोई मांगलिक या शादी जैसा कार्यकर्म आने का सूचक हो सकता है। ऐसे सपने देखने वाले भक्तो को एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि वह इसे किसी के साथ भी साझा न करे।

सपने में लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति देखना

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

सपने में गणपति बाप्पा के साथ लक्ष्मी माता जी को देखना और भी ज्यादा शुभ माना गया है। इस प्रकार के सपना देखने वाले भक्त जल्द ही अमीर बन सकते है। या फिर ऐसे भक्त को कही खजाना मिल सकता है। लेकिन इस प्रकार के सपने को भी किसी को बताना नहीं चाहिए।

जरूर पढ़े : Ganesh Atharvashirsha Pdf in Hindi

सपने में गणेश जी से बात करना

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

यदि कोई व्यक्ति सपने में गणपति भगवान से बात करता है तो उसकी कठिन से कठिन परेशानी टल जाती है। किसी भी भक्त की ऐसी परेशानी जो किसी को बता नहीं सकता है, वह परेशानी गणेश जी सपने में आकर दूर कर देते है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसी समस्या जो कोई दूसरा हल नहीं कर सकता है, वह परेशानी गणेश जी के सपने में आकर बात करने से दूर हो जाती है।

सपने में गणेश जी का मंदिर देखना

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

जो कोई भी भक्त सपने में गणपति भगवान का मंदिर देखता है तो इसका मतलब है कि भगवान उसे कुछ भुला हुआ कार्य दिलवा रहे है। ऐसे भक्त को अगले दिन गणेश मंदिर जाकर भक्ति और गरीबो को खाना खिलाना चाहिए। इससे उसके रुके हुवे कार्य पुरे हो जाते है।

सपने में गणेश जी की पूजा करना

Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna

सपने में गणेश जी की पूजा करने से उस भक्त को अपार धन-सम्पति की प्राप्ति होती है। ऐसे भक्त गणपति बप्पा के सबसे प्रिय और सबसे नजदीक होते है। उनको जीवन में किसी भी प्रकार की विपदा का सामना नहीं करना पड़ता है।

सपने में गणेश जी की सफेद मूर्ति देखने

गणपति बप्पा को सफ़ेद रंग से बहुत लगाव है और उनसे सम्बंधित किसी भी वस्तु को सफ़ेद रंग में सपने में देखने से उस भक्त के घर में जल्द ही शुभ समाचार मिल सकते है। या फिर उस भक्त को बहुत सारा रुपया पैसा मिलने वाला है।

सपने में गणेश जी का विसर्जन देखना

स्वपन शास्त्र के अनुसार गणेश जी के विसर्जन को सपने में नहीं देखना चाहिए। ऐसा देखना अशुभ रहता है। क्यूंकि इस स्थति में गणेश जी भगवान भक्त से दूर जा रहे होते है। यदि ऐसा सपना आये तो गणेश जी के मंदिर में जाकर नारियल चढ़ा दे और ७ बार गणेश मूर्ति की परिकर्मा जरूर करे। ऐसा करने से अशुभ संकेत टल जाते है।

सपने में गणेश जी को यात्रा करते देखना

इसका मतलब यह है कि आप कही यात्रा पर जा सकते हो। यदि गणेश जी भगवान सपने में सफ़ेद मूषक पर सवारी करते दिखे तो इसका मतलब यह है कि आपके घर में धन और दौलत खुद बे खुद चल कर आने वाली है।

Facts About Swapna Shastra

स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो के बारे में कुछ फैक्ट्स होते है, जिन्हे हमें पता होना चाहिए। आइये जानते है कुछ फैक्ट्स के बारे में।

  • किसी भी मनुष्य को अच्छे सपने के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने पर वह दुबारा उस सपने को कभी नहीं देख पायेगा।
  • जो व्यक्ति शुभ सपने को किसी अन्य को बता देता है तो उसे सपने का लाभ नहीं मिलता है।
  • इसलिए कभी भी शुभ सपने को साझा नहीं करना चाहिए।
  • जो सपना दोपहर के समय में आता है, उसका कोई मतलब नहीं होता है।
  • यदि सपना सुबह के १ बजे से ४ बजे के बिच में आये तब उस सपने के लाभ जरूर मिलते है।
  • अशुभ सपने को नींद से उठते ही साझा कर देना चाहिए।

अंत में, आप सभी भक्तगणों को यही कहना चाहूंगा कि यदि गणपति भगवान आपके सपनो में आते है तो इसका मतलब यह है कि आप उनके बहुत बड़े भक्त हो। और ऐसे भक्तो को जीवन में कभी भी विपदा और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
आपको कभी ऐसे सपने आये है या फिर आप भी सपने में गणेश जी के दर्शन करना चाहते हो तो कमेंट सेक्शन में “ॐ गणेशाय नमः “ जरूर लिखे। आपकी हर इच्छा पूरी हो।

1 thought on “Sapne Me Ganesh Ji Ko Dekhna”

Leave a Comment