यदि आप गणेश जी भगवान के सच्चे भक्त हो तो आपको Ganesh Chaturthi 2024 की Date पता होनी चाहिए। इसके अलावा श्री गणेश विसर्जन के बारे में भी पता होना चाहिए। इस लेख में चतुर्थी और विसर्जन की सभी तिथियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
हर साल हमारे देश में भगवान गणेश जी की चतुर्थी त्यौहार को धूम धाम से मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश जी का जन्म भाद्रपद मास की शुकल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था। और इस दिन को हर साल गणेश चतुर्थी त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है। चतुर्थी के दिन शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है।
आज इस लेख में गणेश चतुर्थी 2024 की तिथि के बारे में जानेगे। इसके अलावा आने वाले पांच सालो की तिथियों के बारे में भी जानेगे।
ganesh chaturthi 2024 start and end date
साल 2024 में गणेश चतुर्थी का त्यौहार सितम्बर महीने में मनाया जायेगा। इस महीने की 06 सितम्बर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर गणेश चतुर्थी शुरू हो जाएगी। और 07 सितम्बर को शाम में 05 बजकर 35 मिनट में समाप्त हो जाएगी। लेकिन गणेश चतुर्थी 07 सितम्बर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसा केवल उदया तिथि के कारण हुआ।
यह भी पढ़े : Ganesh Atharvashirsha Pdf in Hindi
ऐसा जरुरी नहीं है कि 07 सितम्बर वाले दिन ही इस पर्व के मनाये। यदि आपकी हार्दिक इच्छा है तो इस त्यौहार के व्रत को दो दिन भी रख सकते हो। यह त्यौहार कुल 10 दिनों तक चलेग। अनंत चतुर्दशी के दिन इस त्यौहार का विसर्जन और समाप्ति होती है।
ganesh chaturthi 2024 visarjan date
भारतीय महीनो के कैलेंडर के अनुसार अनंत चतुर्दशी 16 सितम्बर 2024 को है। यह दिन बहुत ही ख़ास दिन होता है क्यूंकि इस दिन गणपति बाप्पा को विदा/विसर्जन करते है। यह दिन सभी भक्तो के लिए उदासपूर्ण भावनात्मक दिन होता है। क्यूंकि सभी भक्तगण इस त्यौहार का पुरे साल भर से इंतज़ार करते है। इस दिन देश में अलग अलग जगह पर गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
ganesh chaturthi 2024 muhurat
इस दिन गणेश जी भगवान की पूजा करने के लिए मुहूर्त का पता होना बहुत आवश्यक है। बिना मुहूर्त के पूजा – पाठ करने से शुभ फल कि प्राप्ति नहीं होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ लोग नए कार्य की शुरुवात करते है। और उस नए कार्य को सही समय पर और सही मुहूर्त पर शुरू करने से, उस कार्य में बाधा नहीं आती है।
यह भी पढ़े : Ganesh Stotram PDF
2024 में गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 07 सितम्बर को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार गणेश जी भगवान का पूजा करने का कुल समय 02 घंटे 31 मिनट का रहेगा। इस दौरान आप किसी भी प्रकार के शुभ कार्य कि शुरुवात कर सकते हो।
ganesh chaturthi kitne din manae jaati hai
गणेश चतुर्थी का त्यौहार लगभग 10 दिनों तक मनाया जाता है। इन दस दिनों में गणेश जी भगवान की मूर्ति स्थापना की जाती है। और इन्ही दस दिनों में इस मूर्ति का विसर्जन भी किया है। यह विसर्जन मुखयतया 2, 3, 5, 7, 9,और दसवे दिन किया जाता है। कम से कम भक्तो को 2 दिन की भक्ति करने के बाद मूर्ति को विसर्जित किया जा सकता है। और जयादा से ज्यादा अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी को मूर्ति को विसर्जित किया जा सकता है।
ganesh chaturthi ka mahatva
हिन्दू धर्म में गणेश जी भगवान को सबसे ऊपर माना गया है। गणेश जी को प्रथम पूज्य वान देवता, धन – वैभव का दाता और बुद्धि-समृद्धि का दाता माना जाता है। उपासना से सभी प्रकार के कार्य सफल हो जाते है। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी भगवान का जन्म भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय में हुआ था। और हर साल इस समय को सबसे शुभ समय माना गया है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chalisa PDF | Ganesh Chalisa Lyrics in Hindi
भगवान गणेश जी पूजा चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक की जाती है। इस समय में गणेश जी भगवान की पूजा और उपासना करने से सभी प्रकार के कष्ट और परेशानिया दूर हो जाती है। और भक्तो को अपार सुख समृद्धि और धन वैभव की प्राप्ति होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. Ganesh Chaturthi 2024 kab है ?
7 सितम्बर 2024
2. गणपति चतुर्थी 2024 का शुभ मुहूर्त कब है ?
07 सितम्बर 2024 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। भक्तगण इस समय पूजा-पाठ कर सकते है।
3. गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन कब करे ?
2nd, 3rd,5th, 7th, 9th & 10th Day | सबसे जयादा शुभ समय अनंत चतुर्दशी मतलब गणेश पर्व के अंतिम दिन रहता है।
4. गणेश चतुर्थी क्यों मनाया जाता है?
इस दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को उनके जन्मोतस्व के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
5. गणेश चतुर्थी किस तिथि को मनाई जाती है?
भाद्रपद मास की शुक्लपक्ष की चतुर्थी को इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
अंत में सभी भक्तगणों के लिए हम कामना करते है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो। गणेश चतुर्थी का त्यौहार हर साल हमारे भारत देश और विश्वभर में धूमधाम से मनाया जाता है। जो भक्त सच्चे दिल और आत्मा से इनकी भक्ति करता है उसे ईश्वरीय शक्ति रूपी आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। सभी भक्तगण इस ब्लॉग को जयादा से ज्यादा शेयर करे। भगवान गणेश जी के बारे में अन्य जानकारी के लिए कमेंट जरूर करे।
Wow !
ॐ गणेशाय नमः